HomeBreaking News2 साल बाद भारत लौटीं ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना, मुंबई एयरपोर्ट पर...

2 साल बाद भारत लौटीं ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना, मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी को दिया फ्लाइंग किस… वायरल हुआ वीडियो

Rihanna India Visit: ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना गुरुवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं, इससे साफ है कि, सिंगर दूसरी बार भारत पहुंच गई हैं। करीब दो साल बाद उनका भारत आना फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। इससे पहले वह साल 2024 में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर आई थीं, जहां उनकी परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया था।

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं रिहाना

गुरुवार शाम रिहाना को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकलती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने हल्की मुस्कान के साथ पैपराजी का अभिवादन भी किया, पैप्स रिहाना को देखते ही उनका नाम पुकारने लगे, रिहाना ने पैपराजी को इग्नोर न करते हुए उनकी तरफ रुककर स्माइल करते हुए वेव किया जिसके बाद रिहाना ने फोटोग्राफर्स को फ्लाइंग किस दिया और बिना ज्यादा रुके तुरंत अपनी कार में बैठकर रवाना हो गईं।

सिंपल लुक में नजर आईं पॉप स्टार

अपने स्टाइल के लिए मशहूर रिहाना इस बार बेहद सादे अंदाज में दिखाई दीं। उन्होंने ब्लैक हुडी और पैंट पहनी हुई थी, साथ ही सनग्लासेस से अपना लुक पूरा किया। उनका यह कूल और मिनिमल स्टाइल फैंस को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

रिहाना का जैसे ही भारत आने का वीडियो सोशल मीडिया पर आया वैसे ही फैंस के बीच हलचल मच गई। फैंस जहां उन्हें देखकर खुश हुए, वहीं उनके भारत आने के पीछे की वजह को लेकर अलग-अलग कयास भी लगा रहे हैं। कई यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में पूछा, ‘रिहाना फिर इंडिया में? इस बार किसकी शादी है?’ कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर रिहाना इस बार भारत क्यों आई हैं। कई लोगों ने लिखा कि उन्हें इस विजिट की वजह समझ नहीं आ रही। फिलहाल उनकी यात्रा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, जिससे फैंस बहुत कंफ्यूज नजर आ रहे हैं।

Read More:

‘पहले चरण में 152 में से 110 सीटें जीतेगी भाजपा…’ , कोलकाता प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने किया दावा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments