राजधानी दिल्ली(Delhi) में वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली यातायात पुलिस और दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से रविवार, 5 अप्रैल 2026, को विशेष लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इस पहल का मकसद लंबित ट्रैफिक चालानों और नोटिस का त्वरित निपटारा करना है, ताकि लोगों को बार-बार कोर्ट जाने की जरूरत न पड़े और वे अपने मामलों को आसानी से निपटा सकें।
यह लोक अदालत सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें वे सभी मामले शामिल होंगे, जो 31 दिसंबर 2025 तक वर्चुअल कोर्ट में दर्ज किए गए हैं। यहाँ मामलों का समाधान सरल प्रक्रिया के जरिए मौके पर ही किया जाएगा, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
दिल्ली के सात कोर्ट परिसरों में होगी सुविधा
इस विशेष लोक अदालत का आयोजन राजधानी के सात बड़े कोर्ट परिसरों में किया जाएगा:
-
पटियाला हाउस
-
कड़कड़डूमा
-
तीस हजारी
-
साकेत
-
रोहिणी
-
द्वारका
-
राउज एवेन्यू

