HomeBreaking Newsआ गया बिहार BSEB 12वीं का रिजल्ट, साइंस में आदित्य अव्वल, कॉमर्स...

आ गया बिहार BSEB 12वीं का रिजल्ट, साइंस में आदित्य अव्वल, कॉमर्स में निशु और आर्ट्स में रितु ने मारी बाजी…

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar BSEB Class 12 Result) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। लाखों छात्र-छात्राएं अब अपना परिणाम देख रहे हैं। इस बार बिहार बोर्ड ने इंटर रिजल्ट के साथ-साथ हर स्ट्रीम के टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है। साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपर स्टूडेंट्स ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है।

बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के टॉपर्स

इस साल लगभग 13 लाख स्टूडेंट्स ने तीनों स्ट्रीम से परीक्षा दी थी। साइंस स्ट्रीम में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने 96% अंक हासिल करके पूरे राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया। उनके पीछे दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः सीतामढ़ी की साक्षी कुमारी और नवादा की सपना कुमारी रही।

कॉमर्स स्ट्रीम में गया की निशु कुमारी ने 479 अंक (95.8%) के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में रितु कुमारी ने 489 अंक लेकर टॉप किया। कुल मिलाकर इस बार 26 स्टूडेंट्स टॉपर बने हैं, जिनमें 19 छात्राएं शामिल हैं।

सरकार की ओर से मिलेगी इनाम राशि

हर स्ट्रीम के टॉपर को सरकार की ओर से इनामी राशि, पुरस्कार और स्कॉलरशिप दी जाती है। पिछले साल की तरह अगर इस साल भी पुरस्कार राशि में कोई बदलाव नहीं होता है, तो पहले स्थान के टॉपर को 2 लाख रुपये, दूसरे स्थान के टॉपर को 1.5 लाख रुपये और तीसरे स्थान के टॉपर को 1 लाख रुपये मिलेंगे। इसके साथ लैपटॉप और स्कॉलरशिप भी प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री, शिक्षा विभाग और बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार टॉपर बनना न केवल छात्र के लिए बल्कि उसके परिवार, स्कूल और जिले के लिए भी गर्व की बात होती है।

कैसे चैक करें रिजल्ट ? 

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com या bsebexam.com पर जाएं।

  • वेबसाइट खुलने के बाद होमपेज पर दिए गए ‘BSEB 12th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

  • इसके बाद आपको अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा।

  • सभी जानकारी भरने के बाद कैप्चा कोड डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : धुरंधर 2 का वीकेंड धमाका…4 दिन में KGF 2 को पीछे छोड़ निकली आगे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments