राजधानी दिल्ली में अब सड़क निर्माण और मरम्मत के काम की पूरी जवाबदेही आम जनता के हाथ में होगी। लोक निर्माण विभाग (PWD) ने एक नई हाई-टेक पहल शुरू की है, जिसके तहत शहर की हर नई मरम्मत की गई सड़क पर QR वाले स्मार्ट डिस्प्ले बोर्ड लगाए जा रहे हैं।
स्मार्ट डिस्प्ले बोर्ड क्या देंगे जानकारी
-
सड़क का नाम और उसकी कुल लंबाई
-
निर्माण या मरम्मत की आखिरी तारीख
-
काम करने वाले ठेकेदार या एजेंसी का नाम
-
प्रोजेक्ट पर खर्च हुई कुल लागत
-
डिफेक्ट लाइबिलिटी पीरियड, यानी कितने समय तक ठेकेदार सड़क की मरम्मत के लिए जिम्मेदार है
QR कोड को स्कैन करते ही आपकी स्क्रीन पर उस सड़क और प्रोजेक्ट का पूरा डेटा खुल जाएगा। इससे न सिर्फ ठेकेदार की मनमानी पर ब्रेक लगेगा, बल्कि जनता सीधे शिकायत और सुझाव भी भेज सकेगी।
जनता बिना बिचौलिये बनेगी बॉस
-
घटिया निर्माण की शिकायत दर्ज कर सकेंगे
-
सड़क के अनुभव और सुझाव सीधे PWD अधिकारियों तक जाएंगे
-
शिकायत और फीडबैक का निपटारा सुनिश्चित होगा

