HomeBreaking Newsपंजाब के फाजिल्का बॉर्डर पर बड़ा एक्शन, 6.5 किलो हेरोइन जब्त, फायरिंग...

पंजाब के फाजिल्का बॉर्डर पर बड़ा एक्शन, 6.5 किलो हेरोइन जब्त, फायरिंग के बाद तस्कर फरार…

पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से हो रही ड्रग तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। काउंटर इंटेलिजेंस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीम ने फाजिल्का(Fazilka Border) के पास गांव महतम नगर इलाके में तलाशी अभियान चलाकर करीब 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पंजाब के DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर की गई।

फायरिंग के बाद भागे आरोपी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान की ओर से तस्कर ‘जीरो लाइन’ पार कर भारतीय सीमा तक पहुंचे थे। उन्होंने अंधेरे का फायदा उठाकर बाड़ के पास से नशीले पदार्थ भारत में पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि, सतर्क जवानों ने समय रहते कार्रवाई करते हुए घुसपैठ रोकने के लिए कई राउंड फायरिंग की, जिसके बाद तस्कर मौके से फरार हो गए।

इसके बाद सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें हेरोइन बरामद हुई। DGP ने इस ऑपरेशन को सीमा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम बताया और कहा कि ड्रग तस्करी के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति सख्ती से लागू की जा रही है।

पहले भी पकड़ा जा चुका है बड़ा तस्करी नेटवर्क

इससे पहले 15 मार्च को अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार से जुड़े एक बड़े ड्रग और हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया था। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और उनके पास से 6 आधुनिक पिस्टल, 60 कारतूस और 3.513 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।

जांच में यह भी सामने आया कि इस नेटवर्क के तार पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं और आरोपी एक संगठित गिरोह के तहत काम कर रहे थे। यह गिरोह सीमा पार से हथियार और नशीले पदार्थ भारत में सप्लाई करने में सक्रिय था।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

पंजाब पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस या बीएसएफ को दें। अधिकारियों का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : होर्मुज संकट के बीच भारत की नई रणनीति, अब इस जगह से आ रहा तेल…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments