HomeBreaking Newsगोरखपुर में फर्जी IAS दूल्हा... शादी के नाम पर ठगे 15 लाख...

गोरखपुर में फर्जी IAS दूल्हा… शादी के नाम पर ठगे 15 लाख रुपये, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शादी के नाम पर ठगी और साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को IAS अधिकारी बताकर न सिर्फ शादी रचाई, बल्कि दुल्हन पक्ष से लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। विदाई के बाद जब सच्चाई सामने आई तो परिवार के होश उड़ गए।

खुद को IAS बताकर जीता भरोसा

पीड़ित परिवार कैंट थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर का रहने वाला है। बेटी के लिए रिश्ता तलाशते समय उनकी मुलाकात इटावा निवासी प्रीतम से हुई। आरोपी ने खुद को IAS अधिकारी बताते हुए फर्जी बायोडाटा, इंटरव्यू वीडियो और नेताओं के साथ तस्वीरें दिखाकर परिवार का भरोसा जीत लिया।

शादी के नाम पर लिए लाखों रुपये

शुरुआत में बिना दहेज शादी की बात कहने वाले आरोपी ने बाद में शादी के खर्च के नाम पर पैसे मांगने शुरू कर दिए। सगाई के दौरान 10 लाख रुपये और तिलक में 5 लाख रुपये दिए गए। कुल मिलाकर परिवार ने शादी में करीब 30 लाख रुपये खर्च किए।

विदाई के बाद खुला फर्जीवाड़ा

11 मार्च 2026 को धूमधाम से शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई हुई, तो कुछ ही समय बाद सच्चाई सामने आ गई। दुल्हन के फोन पर परिजन इटावा पहुंचे, जहां उसे एक कमरे में बंद पाया गया। आरोपी और उसकी बहन मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी दुल्हन को गोवा ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था। दुल्हन ने भी आरोपी पर अभद्र व्यवहार और साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने दर्ज की FIR

मामले में कैंट थाने में गंभीर धाराओं में FIR दर्ज कर ली गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

ईरान-इजरायल तनाव के बीच स्विट्जरलैंड ने रोकी अमेरिका को हथियार सप्लाई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments