Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsChhattisgarh : कोरबा में रातों-रात 60 फीट लंबा पुल गायब, 5 लोग...

Chhattisgarh : कोरबा में रातों-रात 60 फीट लंबा पुल गायब, 5 लोग गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने पूरा का पूरा पुल ही चोरी कर लिया। करीब 60 फुट लंबा और चार दशक पुराना स्टील का पुल रातों-रात गायब हो गया।

40 साल पुराना पुल बना निशाना

कोरबा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि यह पुल धोधीपारा क्षेत्र के वार्ड नंबर-17 में हसदेव लेफ्ट नहर पर बना हुआ था। स्थानीय लोग पिछले 40 वर्षों से इसका इस्तेमाल कर रहे थे। 18 जनवरी की सुबह जब लोगों ने देखा कि पुल अपनी जगह पर मौजूद नहीं है, तो इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय पार्षद लक्ष्मण श्रीवास ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

गैस कटर से काटा गया स्टील ढांचा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि चोरों ने पुल के स्टील ढांचे को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया। पुल को टुकड़ों में काटकर कबाड़ के रूप में बेचने की योजना बनाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए CSEB पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत के बाद एक विशेष जांच टीम गठित की गई।

15 लोगों के शामिल होने की सूचना

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इस चोरी में कुल 15 लोग शामिल थे। अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लोचन केवट (20), जयसिंह राजपूत (23), मोती प्रजापति (27), सुमित साहू (19) और केशवपुरी गोस्वामी (22) के रूप में हुई है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अधिकारियों ने बताया कि पुल को ढोने के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी किया गया स्टील कहां बेचा गया और बाकी आरोपियों की भूमिका क्या रही। फरार आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments