Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsDelhi : अब सुबह तीन बजे से शुरु होगा मेट्रो का सफर,...

Delhi : अब सुबह तीन बजे से शुरु होगा मेट्रो का सफर, गणतंत्र दिवस पर मिलेगी खास सुविधा…

गणतंत्र दिवस का पर्व देशभर में पूरे जोश, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। स्कूल-कॉलेजों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगे की शान के साथ देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई देगी। राजधानी दिल्ली में भी इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर खास तैयारियां की गई हैं।

गणतंत्र दिवस दिल्ली मेट्रो का विशेष इंतज़ाम

गणतंत्र दिवस परेड देखने आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने विशेष इंतज़ाम किए हैं। 26 जनवरी 2026 (सोमवार) को दिल्ली मेट्रो अपनी सभी लाइनों पर सामान्य समय से पहले सुबह 3:00 बजे से सेवाएं शुरू करेगी, ताकि कर्तव्य पथ तक पहुंचने में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।

यात्रियों को मिलेगा बेहतर आवागमन सुविधा

यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा देने के लिए सुबह 6:00 बजे तक मेट्रो ट्रेनें 15-15 मिनट के अंतराल पर चलाई जाएंगी। इसके बाद पूरे दिन मेट्रो सेवाएं अपने नियमित समय-सारिणी के अनुसार संचालित होंगी।

यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और शुरुआती मेट्रो सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाएं। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर पार्किंग की सुविधा पूरी तरह उपलब्ध रहेगी, जिससे परेड में शामिल होने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Punjab में जारी है ऑपरेशन ‘प्रहार’…3 हजार से ज्यादा गिरफ्तार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments