Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsDelhi-NCR में कड़ाके की ठंड का कहर, बारिश के बाद बढ़ी गलन,...

Delhi-NCR में कड़ाके की ठंड का कहर, बारिश के बाद बढ़ी गलन, 15 जनवरी तक राहत के आसार नहीं

उत्तर भारत समेत देश की राजधानी दिल्ली इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बीते दिनों हुई बारिश के बाद ठंड ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। कहीं दिन-रात जलते अलाव ठंड से जूझती जिंदगी की कहानी बयां कर रहे हैं, तो कहीं मोटे जैकेट, स्वेटर और कंबल सर्द हवाओं के सामने ढाल बनकर लोगों को ठिठुरन से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

दिल्ली में और बढ़ी ठंड

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक 10 जनवरी को दिल्ली में ठंड और तेज हो गई है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के चलते सर्दी ज्यादा महसूस की जा रही है, हालांकि दिन में हल्की धूप निकल सकती है।

मौसम का ताजा हाल

IMD के अनुसार, दिल्ली में सुबह और रात के समय ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे कंपकंपी बनी रहेगी। राजधानी में नमी का स्तर करीब 29 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया है। आज सूर्योदय सुबह 07:15 बजे और सूर्यास्त शाम 05:41 बजे होगा। दिन में आसमान साफ रहने की संभावना है, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर कम नहीं होगा। मौसम विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

बीते 24 घंटे में बढ़ी गलन

दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में बीते 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश दर्ज की गई है। नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के बाद गलन और ज्यादा बढ़ गई है। बादलों की आवाजाही के कारण दिन में धूप आती-जाती रही। करीब 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने शुक्रवार को दिनभर लोगों को परेशान किया। इसी दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है।

15 जनवरी तक राहत नहीं, येलो अलर्ट जारी

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। शनिवार के लिए घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी अलर्ट लागू किया गया है। विभाग का अनुमान है कि 15 जनवरी तक ठंडी हवाएं चलती रहेंगी और तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी।

तापमान का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को अभी कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments