Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsHaryana : सिरसा में खेत से मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, गांव में मचा...

Haryana : सिरसा में खेत से मिला पाकिस्तानी गुब्बारा, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

हरियाणा के सिरसा जिले में आज (बृहस्पतिवार) सुबह एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद ASP फैसल खान भी घटनास्थल पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि यह इलाका भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक होने के कारण इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। गुब्बारे पर “SGA इंटरनेशनल एयरलाइंस पाकिस्तान” लिखा हुआ है।

गांव के खेत में मिला गुब्बारा

यह घटना रानियां क्षेत्र के मत्तुवाला गांव की है। यहां के पूर्व सरपंच मदन लाल के खेत में यह गुब्बारा मिला। सुबह करीब 9 बजे जब मदन लाल खेत में पहुंचे, तो उन्हें गुब्बारा दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही ASP फैसल खान और जीवन नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी के बीच बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए।

‘Pakistan International Airlines’ – गुब्बारे पर लिखा

गुब्बारे का रंग केसरिया और सफेद है। उस पर एक तरफ ‘PAK’ और दूसरी तरफ ‘Pakistan International Airlines’ लिखा हुआ है। पुलिस का कहना है कि सीमावर्ती इलाकों में पहले भी इस तरह के गुब्बारे या अन्य वस्तुएं हवा के साथ उड़कर भारत की ओर आ चुकी हैं।

जांच एजेंसी को सौंपा जाएगा मामला

ASP फैसल खान ने बताया कि गुब्बारे को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और इसे जांच के लिए संबंधित एजेंसी को सौंपा जाएगा। खेत में इसके अलावा कोई और संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया होने के कारण इस तरह के मामले आते रहते हैं, लेकिन पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर बार सतर्क रहती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments