Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsलुधियाना में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, CCTV...

लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना 

लुधियाना में एक बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसके बाद बाइक सवार व्यक्ति करीब 10 फुट दूर जा कर गिरा। इस घटना में बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गया, उसके चेहरे पर गंभीर चोटें आई और पैर टूट गया है।

पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति पेंट करने का काम करता है और वह पेंट का सामान लेने बाजार जा रहा था, तभी यह घटना हुई।

यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments