Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsDUSU Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत

DUSU Result: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बड़ी जीत हासिल की है। शुक्रवार, 19 सितंबर को घोषित परिणामों में ABVP ने अध्यक्ष पद के साथ तीन पदों पर कब्जा किया है, जबकि कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI को केवल उपाध्यक्ष पद पर जीत मिली है। पिछले साल से NSUI को अध्यक्ष पद गंवाना पड़ा है।

ABVP के आर्यन मान अध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं सचिव पद पर कुणाल चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर दीपिका झा ने जीत दर्ज की है। उपाध्यक्ष पद पर ABVP के गोविंद तंवर को हार का सामना करना पड़ा। तीनों पदों पर ABVP के उम्मीदवार शुरुआत से ही आगे चल रहे थे।

NSUI की तरफ से उपाध्यक्ष पद पर राहुल झांसल विजेता रहे। बाकी पदों पर NSUI के जोसलिन नंदिता चौधरी (अध्यक्ष), कबीर (सचिव) और लवकुश भड़ाना (संयुक्त सचिव) चुनाव हार गए। दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ, जिसमें 39.45 प्रतिशत वोटिंग रही।

पिछले वर्ष 2024 के चुनाव में NSUI ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद जीते थे। रौनक खत्री अध्यक्ष बने थे और लोकेश चौधरी संयुक्त सचिव चुने गए थे, जबकि ABVP के भानु प्रताप उपाध्यक्ष और मित्रविंदा करणवाल सचिव पद पर सफल रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments