Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent NewsCM योगी ने दी अग्निवीरों को खुशखबरी, अब यूपी पुलिस में मिलेगा...

CM योगी ने दी अग्निवीरों को खुशखबरी, अब यूपी पुलिस में मिलेगा 20% आरक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अग्निवीरों को एक बड़ी खुशखबरी दी है। अब अग्निवीरों को उत्तर प्रदेश पुलिस में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। CM योगी ने कहा कि देश की सेना में अग्निवीर के रूप में योगदान देने वाले जवानों को सेवानिवृत्ति के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस बल में आरक्षण दिया जाएगा।

UP सीएम ने भारतीय सेना की तारीफ की

इतना ही नहीं, इस मौके पर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का बखान करते हुए यूपी सीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया और कहा कि आपने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत का पराक्रम भी देखा होगा। भारतीय वीरों ने महज 22 मिनट में पाकिस्तान को धूल चटा दी और सभी आतंकी कैंपों को तबाह कर दिया।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए यूपी सीएम ने कहा कि उस दौरान भारत का मुकाबला कई देशों से था। पाकिस्तान को तुर्की, चीन जैसे कई देशों का समर्थन प्राप्त था, लेकिन इन सबके बावजूद, भारतीय सेना के सामने पाकिस्तान कुछ नहीं कर पाया।

एक अग्निवीर को कितना वेतन मिलता है?

एक अग्निवीर की नौकरी 4 साल की होती है। इसमें हर साल का मासिक वेतन अलग-अलग होता है। अग्निवीर के वेतन ढांचे को आप नीचे समझ सकते हैं-

अग्निवीर को पहले वर्ष में 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसमें से उम्मीदवार को 21,000 रुपये हाथ में मिलेंगे। शेष 9,000 रुपये अग्निवीर कोर फंड में जमा किए जाएँगे।

भारत सरकार इस फंड में 9,000 रुपये का अतिरिक्त योगदान देगी। नौकरी छोड़ने के बाद, यह पूरी राशि उम्मीदवार को एकमुश्त दे दी जाएगी।

इसके बाद, दूसरे वर्ष अग्निवीर का वेतन 33,000 रुपये प्रति माह होगा। इसमें से 23,100 रुपये हाथ में दिए जाएँगे।

फिर तीसरे वर्ष वेतन 36,500 रुपये होगा। इसमें से 25,550 रुपये अग्निवीर को हाथ में दिए जाएँगे।

अंतिम यानी चौथे वर्ष में मासिक वेतन 40,000 रुपये निर्धारित है। लेकिन उसमें से भी केवल 28,000 रुपये ही हाथ में दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments