Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsआत्मविश्वास से भरे हुए कच्छ के लोग हमेशा मेरे जीवन को दिशा...

आत्मविश्वास से भरे हुए कच्छ के लोग हमेशा मेरे जीवन को दिशा देते रहे हैं- PM नरेंद्र मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात के दौरे पर हैं यहां उन्होंने भुज में 53,400 करोड़ रुपये से ज़्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भुज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार नर्मदा का पानी कच्छ की धरती पर आया है शायद वह दिन कच्छ के लिए दिवाली बन गया था। मां नर्मदा ने हम पर कृपा की और मेरा सौभाग्य है कि सूखी भूमि पर पानी पहुंचाने के कार्य में निमित्त बनने का मुझे आप सबने अवसर दिया।

उन्होंने कहा कि कच्छ के लोग, यहां के लोगों का आत्मविश्वास अभावों के बीच भी आत्मविश्वास से भरे हुए लोग हमेशा मेरे जीवन को दिशा देते रहे हैं। जो पुरानी पीढ़ी के लोग हैं वह जानते हैं, वर्तमान पीढ़ी को शायद पता नहीं है, आज तो यहां का जीवन बहुत आसान हो गया है, लेकिन तब हालात कुछ और हुआ करते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments