Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsभ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त, AAP पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने...

भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त, AAP पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सरकार की तारीफ की 

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भ्रष्टाचार के खिलाफ पंजाब सरकार की कार्रवाई की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहिम जारी है, यही वजह है कि पंजाब सरकार ने शिकायत मिलने पर अपने ही पार्टी के विधायक के खिलाफ कार्रवाई की है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पहले की सरकारों में घोटालेबाजों और भ्रष्टाचारियों को बचाने की कोशिश की जाती थी लेकिन अब की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है, मुख्यमंत्री मान का साफ निर्देश है कि पंजाब में भ्रष्टाचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह सरकार का ही हिस्सा क्यों न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments