पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन ही सभी जिलों के डीसी और एसएसपी से मीटिंग की थी। इस दौरान 3 महीने में नशे मुक्त पंजाब बनाने के अधिकारियों को आदेश दिए गए थे। जिसके तहत जालंधर पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ काजी मंडी में ऑपरेशन कासो चलाया गया। वहीं पुलिस की दबिश से इलाका निवासियों में हड़कंप मच गया. यह ऑपरेशन भारी पुलिस के साथ किया जा रहा है, पुलिस की दबिश के दौरान इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया, उसके बाद घरों की तलाशी ली गई, ऑपरेशन के दौरान उन लोगों के घरों की चेकिंग की गई, जिन पर पहले नशे के केस चल रहे हैं या फिर संदिग्ध है। 20 से ज्यादा घरों की तलाशी ली गई।
Punjab Police War Against Drugs: नशे के खिलाफ जालंधर में पुलिस का अभियान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कोलकाता STF के हत्थे चढ़ा 15 साल से फरार माओवादी नेता, CM शुभेंदु बोले – रेड टेरर नहीं फैलने देंगे
on CM योगी का गोरखपुर को उपहार, चैरिटेबल ब्लड सेंटर की दी सौगात, शाम को कल्याण मंडपम का करेंगे उद्घाटन

