एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के खान एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जिला चरखी दादरी के गांव रामलवास में वर्तमान में किसी भी प्रकार का कोई खनन कार्य नहीं चल रहा है और न ही जल दोहन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले से ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि यदि स्थानीय ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या है तो उनका निवारण प्राथमिकता के आधार पर तुरंत प्रभाव से होना चाहिए। वहीं ग्रामीण भी अपनी समस्या को लेकर किसी भी समय उनसे व विभाग के अधिकारियों से बात कर सकते हैं,जिनका तुरंत प्रभाव से उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
खनन मंत्री ने बताया कि रामलवास गांव में बंद हो चुकी खान पर ग्रामीणों द्वारा पिछले काफी दिनों से धरना दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने शिकायत दी थी कि संबंधित खान मालिक द्वारा नियमों की अवहेलना करके खनन किया जा रहा है और जल दोहन भी हो रहा है, जिससे इलाके में भूजल स्तर नीचे चला गया है। इस शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए विभाग द्वारा संबंधित माईन को 28 अक्टूबर 2024 को सस्पेंड कर दिया गया था। तदोपरांत, 11 दिसंबर, 2024 को उस माइन का पट्टा भी रद्द किया जा चुका है।
कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि वर्तमान में रामलवास गांव में किसी भी प्रकार का कोई खनन कार्य और जल दोहन का नहीं हो रहा है। ग्रामीणों की यदि कोई और भी मांग है तो वे विभाग के अधिकारियों व उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध है और किसी भी प्रकार का अवैध खनन करने पर संबंधित के खिलाफ तुरंत प्रभाव से सख्त कार्रवाई की जाती है।
चरखी दादरी के गांव रामलवास में नहीं हो रहा कोई खनन व जल दोहन- कृष्ण लाल पंवार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

