Friday, February 13, 2026
HomeCurrent Newsअंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि की होगी मनमोहक...

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि की होगी मनमोहक प्रस्तुति, निभाएंगी द्रौपदी का किरदार

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में प्रसिद्घ फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि मुख्य मंच पर द्रौपदी के रुप में नजर आएंगी। यह फिल्म अभिनेत्री पहली बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मे आएंगी। इस फिल्म अभिनेत्री ने स्वयं महोत्सव में आने का वीडियो क्लिप भी जारी किया है। अहम पहलू यह है कि फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि और उनकी टीम के सदस्य 11 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच पर सायं के समय महाभारत पर आधारित नाटक द्रौपदी की प्रस्तुति देंगी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में रोजाना सायं 6:30 बजे होने वाले मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेडयूल जारी कर दिया गया है। इस वर्ष देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों के साथ जोड़ने और महाभारत के अहम यादगार लम्हों से रुबरु करवाने के विषय को लेकर सरकार की अनुमति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शेड्यूल तैयार किया गया है और फिल्म जगत के जाने-माने अभिनेता और अभिनेत्रियों को आमंत्रित किया गया है। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम इस महोत्सव के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

प्रवक्ता ने कहा कि 5 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग के मुख्य मंच पर सायं 6:30 बजे तंजानिया और हरियाणा के कलाकारों द्वारा कोरियोग्राफी की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही 7 दिसंबर को फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा व उनकी टीम द्वारा हमारे राम नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। यह नाटक विश्व प्रसिद्घ है और लोग हमारे राम नाटक को देखने के लिए दूर-दूर से पहुंचते है, 8 दिसंबर को एनजेडसीसी के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी और 9 दिसंबर को प्रसिद्घ कलाकार मनीषा द्वारा महाभारत पर आधारित रेत की कलाकृति की प्रस्तुति होगी और 9 दिसंबर को ही डा. कुमार विश्वास और अन्य कवियों का कवि सम्मेलन होगा। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा पुरुषोत्तमपुरा बाग में सायं 6:30 बजे महाभारत पर आधारित नाटक द्रौपदी की प्रस्तुति होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments