हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने मतदान कर लिया है इसी कड़ी में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में मतदान किया। बता दें कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है।
आज प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला समेत 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा जहां एक ओर इस बार चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है तो वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है गौरतलब हो कि इस चुनाव का नतीजा 8 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
Video Link – https://www.youtube.com/shorts/eiLJcGnpMZs
