HomeBreaking Newsमथुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट बनी काल! ट्रक से हुई जोरदार टक्कर,...

मथुरा में तेज रफ्तार स्विफ्ट बनी काल! ट्रक से हुई जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मथुरा(Mathura) में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर छटीकरा पुल के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की जान चली गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ का इलाज सर्वोदय अस्पताल में चल रहा है। वहीं, डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान करने में जुटी हुई है। दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार का रजिस्ट्रेशन नंबर MP 30 ZJ 2690 बताया गया है और यह मध्य प्रदेश की है।

वृंदावन दर्शन के लिए आ रहे थे कार सवार

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग मध्य प्रदेश से वृंदावन दर्शन करने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान छटीकरा पुल के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

हादसे के बाद हाईवे पर प्रभावित हुआ यातायात

दुर्घटना के चलते दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात दोबारा सामान्य कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में आज ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, रैपिडो के विरोध में सड़कों पर उतरे चालक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments