HomeBreaking Newsकश्मीरी गेट बस अड्डे पर बदल गया 55 लाख के गहनों से...

कश्मीरी गेट बस अड्डे पर बदल गया 55 लाख के गहनों से भरा बैग! दिल्ली पुलिस ने 6 दिन में सुलझाई गुत्थी…

दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे(kashmiri gate bus terminal) पर बैग की गलती से हुई अदला-बदली का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक यात्री का बैग बदल गया, जिसमें 55 लाख रुपये से ज्यादा कीमत के सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे। बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही उसके मालिक की चिंता बढ़ गई। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए छह दिनों के भीतर बैग बरामद कर लिया और उसे सुरक्षित मालिक तक पहुंचा दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह मामला 12 नवंबर का है।

अमृत राज वर्मा नाम के व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आईएसबीटी कश्मीरी गेट की पहली मंजिल पर प्रवेश द्वार के पास लगी एक्स-रे स्क्रीनिंग मशीन से उनका काले रंग का बैग गायब हो गया है। बैग में सोने-चांदी के कीमती आभूषण, जरूरी दस्तावेज और 9 हजार रुपये नकद रखे थे। शिकायतकर्ता ने सामान की कुल कीमत 55 लाख रुपये से अधिक बताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत ई-एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

CCTV फुटेज से मिला अहम सुराग

बैग का पता लगाने के लिए पुलिस ने बस अड्डे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जांच के दौरान पता चला कि बैग लेकर जाने वाला व्यक्ति उत्तराखंड पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस ने उसकी लोकेशन का पता लगाया और तलाश तेज कर दी।

रुद्रप्रयाग से बरामद हुआ कीमती बैग

पुलिस टीम ने 18 नवंबर को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में संबंधित व्यक्ति का पता लगाकर उसके पास से बैग बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि बैग चोरी करने का मामला नहीं था बल्कि दोनों यात्रियों के बीच अनजाने में बैग बदल गए थे। बैग ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान बेंगलुरु में काम करने वाले स्थानीय निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बैग की बरामदगी के बाद उसे उसके असली मालिक को लौटा दिया। 55 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने सुरक्षित मिलने पर अमृत राज वर्मा ने राहत की सांस ली। इस तरह दिल्ली पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज की मदद से छह दिनों में यह मामला सुलझ गया।

यह भी पढ़ें : दहेज में ब्रेजा नहीं मिली तो दूल्हे ने तोड़ी शादी! बारात लेकर लौटा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments