संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में भाग लेने न्यूयॉर्क पहुंचे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को अपनी ही सरजमीं से दूर अमेरिका में भारी विरोध और फजीहत का सामना करना पड़ा है। न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर किसी बड़े अमेरिकी अधिकारी द्वारा अगवानी न किए जाने से शहबाज शरीफ बिल्कुल अलग-थलग दिखाई दिए। वहीं, दूसरी ओर न्यूयॉर्क की सड़कों पर उनके खिलाफ पाकिस्तानियों ने ही मोर्चा खोल दिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की स्थिति बेहद असहज हो गई है।
The Pakistani-American community in New York is getting ready to “welcome” the Form 47 Prime Minister, Shehbaz Sharif, during his visit for the UN General Assembly.
Meanwhile, multiple PML-N leaders came to Houston trying to organize an event for Shehbaz Sharif similar to… pic.twitter.com/HSDHnlDDTQ
— Atif Khan (@akhan4pakistan) September 21, 2026
‘चोर’ और ‘चेरी पॉलिश’ लिखे पोस्टरों से पटा पेन स्टेशन
न्यूयॉर्क के सबसे व्यस्त पेन स्टेशन के बाहर प्रवासी पाकिस्तानियों और इमरान खान की पार्टी (PTI) के समर्थकों ने शहबाज सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वहां लगाए गए पोस्टरों में शहबाज शरीफ को ‘चोर’ और ‘चेरी पॉलिश’ करार देते हुए ‘चोरों की सरकार नामंजूर’ के नारे लिखे गए हैं। समर्थकों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार धांधली और ‘फॉर्म 47’ के फर्जी जनादेश के दम पर सत्ता में बैठी है। इन पोस्टरों के जरिए पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई और जारी मानवाधिकार उल्लंघनों का मुद्दा भी उठाया गया।
बचत के ढोंग के बीच 12 अरब के वीआईपी जेट पर मचा बवाल
गंभीर आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की ओर से यह दावा किया गया था कि पीएम शहबाज इस बार उप-प्रधानमंत्री इशाक डार और विशेष सहायक तारिक फातमी के साथ एक छोटे प्रतिनिधिमंडल के रूप में यात्रा कर रहे हैं ताकि सरकारी खर्च घटाया जा सके। हालांकि, अमेरिका में मौजूद विरोधियों ने उनके इस दावे की पोल खोल दी। प्रदर्शनकारियों ने 12 अरब पाकिस्तानी रुपये के उस आलीशान जेट की फोटो वाले पोस्टर लहराए, जिसे इसी साल पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ के लिए खरीदा गया था।
पीआईए की नीलामी से महंगी साबित हुई हुक्मरानों की उड़ान
प्रदर्शनकारियों ने तंज कसते हुए कहा कि जिस पाकिस्तान की राष्ट्रीय एयरलाइन ‘पीआईए’ (PIA) की बोली महज 10 अरब रुपये लग रही है, वहां के शासक जनता के टैक्स के पैसों से 12 अरब का प्राइवेट जेट उड़ा रहे हैं। एयरपोर्ट पर अमेरिका द्वारा की गई अनदेखी और सड़कों पर अपनी ही जनता के उग्र विरोध के चलते UNGA के मंच पर बोलने से पहले ही शहबाज शरीफ और उनका प्रतिनिधिमंडल बैकफुट पर आ गया है।
READ MORE:बकाए वेतन का ऐसा खौफनाक अंत! कर्मचारी ने नकाब बांधकर लगाई आग, 17 दुकानें जलकर हुई राख!

