HomeBreaking Newsलोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सेशेल्स की स्पीकर से की मुलाकात, दोनों...

लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सेशेल्स की स्पीकर से की मुलाकात, दोनों देशों ने संसदीय सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

नई दिल्ली में बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला(Om Birla) और सेशेल्स की नेशनल असेंबली की स्पीकर अज़ारेल अर्नेस्टा के बीच मुलाकात हुई। अर्नेस्टा एक प्रतिनिधिमंडल के साथ संसद भवन पहुंचीं। बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों और संसदीय स्तर पर सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

बिरला ने भारत और सेशेल्स के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों को दोनों देशों के संबंधों की महत्वपूर्ण आधारशिला बताया। उन्होंने सेशेल्स की पहली महिला स्पीकर के तौर पर अर्नेस्टा द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने के प्रयासों की भी सराहना की।

राजनयिक रिश्तों के 50 साल पूरे

लोकसभा अध्यक्ष ने भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। इसी वर्ष सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ भी पूरी हुई है। दोनों नेताओं ने इस लंबे रिश्ते को महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की सेशेल्स यात्रा का भी उल्लेख हुआ। दोनों पक्षों ने माना कि प्रधानमंत्री के दौरे और वहां की संसद में उनके संबोधन से द्विपक्षीय संबंधों को नई गति मिली है।

भारतीय संसद देखने का न्योता

बिरला ने सेशेल्स के सांसदों को भारतीय संसद का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान सेशेल्स के सांसद भारत की संसदीय व्यवस्था, समितियों के कामकाज और संसद पुस्तकालय सहित लोकतांत्रिक प्रणाली के विभिन्न पहलुओं को करीब से समझ सकेंगे।

बिरला ने भारतीय संसद में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल की जानकारी भी दी। डिजिटल संसद, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई के जरिए संसद के कामकाज में आए बदलावों पर भी चर्चा हुई।

संस्कृति और वैश्विक सहयोग पर चर्चा

दोनों पक्षों ने शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन के जरिए लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया। साथ ही ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को प्रभावी बनाने के लिए मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई गई।

बिरला ने संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य अंतरराष्ट्रीय मंचों पर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए भारत और सेशेल्स के बीच सहयोग और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह भी पढ़े : दिल्ली में UCC की पहली बैठक आज, 13 मैरिज एक्ट की जगह बंगाल में आएगा एक कानून…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments