Delhi Police Blocks 480 Pakistani Social Media Accounts: दिल्ली में छात्र आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि प्रदर्शन से जुड़े कई वीडियो और भ्रामक दावे पाकिस्तान से संचालित सोशल मीडिया नेटवर्क के जरिए फैलाए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है। इन अकाउंट्स पर सुनियोजित तरीके से अफवाहें और गलत जानकारी फैलाने का आरोप है। कार्रवाई करते हुए सभी 480 सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक कर दिया गया है।
भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इन विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स का उद्देश्य लोगों, खासकर छात्रों और युवाओं को गुमराह करना था। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन से जुड़े मामलों में फर्जी और गलत जानकारी फैलाकर भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही थी, ताकि लोगों के बीच गलत जानकारी पहुंचे।
480 Pakistan-based social media handles involved in coordinated misinformation campaigns were identified and blocked.
Delhi Police appeals to students and youth to be wary of such foreign accounts spreading rumours to mislead the situation.@LtGovDelhi #DPUpdates pic.twitter.com/SXzwXosDGr
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 23, 2026
छात्रों और युवाओं से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने छात्रों और युवाओं से विशेष रूप से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही कहा है कि किसी भी विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट से मिलने वाली जानकारी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। किसी भी दावे को साझा करने या उस पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई की जांच जरूर करें।
सिर्फ वेरिफाइड जानकारी पर करें भरोसा
दिल्ली पुलिस ने लोगों से केवल वेरिफाइड और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए और बिना पुष्टि के किसी भी जानकारी को आगे साझा करने से बचना चाहिए।
‘फेक न्यूज’ से बचने की सलाह
दिल्ली पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक सूचनाएं लोगों को भ्रमित कर सकती हैं। ऐसे में किसी भी जानकारी को आगे बढ़ाने से पहले उसके स्रोत और तथ्यों की पुष्टि करना जरूरी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और केवल सही जानकारी पर ही विश्वास करने की सलाह दी है।
Read More:

