भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु(PV Sindhu) ने शानदार वापसी करते हुए Japan Open 2026 का खिताब जीत लिया है। लंबे समय से बड़े खिताब का इंतजार कर रहीं सिंधु ने फाइनल मुकाबले में जापान की दिग्गज खिलाड़ी अकाने यामागुची को सीधे गेम में 21-17, 21-17 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की है। यह सिंधु के करियर का पहला Japan Open खिताब है और इस जीत के साथ उन्होंने अपनी फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों का भी जवाब दे दिया है।
सिंधु को यह सफलता उस समय में मिली है जब ओडिशा में भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा चल रही है। इस संयोग को सिंधु ने बेहद खास बताया और अपनी जीत को भगवान जगन्नाथ को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि रथयात्रा के दौरान यह उपलब्धि हासिल करना उनके लिए बेहद भावुक और आध्यात्मिक अनुभव है। सिंधु ने जल्द ही पुरी जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने की इच्छा भी जताई है।
पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दी बधाई
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने Japan Open 2026 जीतने पर पीवी सिंधु को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सिंधु के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने मजबूत जापानी खिलाड़ी को हराकर देश का गौरव बढ़ाया है और भविष्य की सफलताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
सिंधु ने पूर्व मुख्यमंत्री का जताया आभार
सिंधु ने भी इस बधाई संदेश का सम्मानपूर्वक जवाब दिया। उन्होंने बताया कि उनके ससुर हमेशा नवीन पटनायक के नेतृत्व और ओडिशा के विकास कार्यों की सराहना करते रहे हैं। सिंधु ने कहा कि रथयात्रा के पावन समय मिली यह जीत उनके लिए बेहद भावुक और खास है।
Thank you very much, Naveen Sir. 🙏
My father-in-law, who served as a senior bureaucrat, has always spoken so highly of you, your leadership and your governance of Odisha.
It feels truly poetic that this victory has come during Mahaprabhu Jagannath’s sacred Rath Yatra. I hope… https://t.co/SZYA4o9Csa
— PV Sindhu (@Pvsindhu1) July 19, 2026

