HomeBreaking Newsलुधियाना में CM मान ने की 'सूरमा' मुहिम की शुरुआत, नशा छोड़ने...

लुधियाना में CM मान ने की ‘सूरमा’ मुहिम की शुरुआत, नशा छोड़ने वाले युवाओं को अंगूठी पहनाकर किया सम्मानित

पंजाब को नशामुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को लुधियाना से ‘सूरमा’ मुहिम की शुरुआत की। श्री गुरु नानक भवन में आयोजित कार्यक्रम में नशे की लत छोड़कर नई जिंदगी शुरू करने वाले युवाओं को सम्मानित किया।

नशा छोड़ने वाले युवाओं को हरसंभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि जो युवा अब अपना रोजगार शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सरकार हरसंभव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि नशे को हराकर मुख्यधारा में लौटे ये युवा किसी योद्धा से कम नहीं हैं और दूसरे युवाओं के लिए मिसाल बनेंगे।

‘रंगला पंजाब’ की ओर बढ़ रहा राज्य

CM मान ने कहा कि पंजाब एक बार फिर ‘रंगला पंजाब’ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार माहौल तैयार कर सकती है, लेकिन असली बदलाव युवाओं की इच्छाशक्ति से ही आएगा। नशे से बाहर निकलने वाले युवाओं का सम्मान इसी सोच का हिस्सा है।

खेल और शिक्षा पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए 3,000 जिम और 3,100 खेल स्टेडियम विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल स्वस्थ जीवन की ओर ले जाते हैं और नशे से दूर रखने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा और रोजगार पर भी विशेष ध्यान दे रही है। राज्य में 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और 2,600 बीमारियों के इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

Read More

नए हाइवे पर 60 KM से पहले नहीं देना होगा टोल, केंद्र ने लागू की नई SOP

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments