जालंधर में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष और विधायक परगट सिंह(Pargat Singh) ने डेरा सचखंड बल्लां पहुंचकर संत निरंजन दास महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जालंधर आने से पहले परगट सिंह ने अमृतसर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेका था।
डेरा परिसर में उन्होंने पंजाब की शांति, तरक्की, खुशहाली और सामाजिक एकता के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर संत निरंजन दास महाराज ने परगट सिंह को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मुलाकात को धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर माना गया।
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर
डेरा सचखंड बल्लां में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उन्होंने परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में मदद मिलेगी।



[…] […]