HomeBreaking Newsलखनऊ में होगी यूपी कैबिनेट की अहम बैठक, 30 से ज्यादा प्रस्तावों...

लखनऊ में होगी यूपी कैबिनेट की अहम बैठक, 30 से ज्यादा प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक(UP Cabinet) आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आम जनता, किसानों, महिलाओं, विद्यार्थियों और उद्योग जगत से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। बैठक के दौरान 30 से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी के लिए रखा जा सकता है। इन फैसलों का उद्देश्य प्रदेश में विकास कार्यों को गति देना और विभिन्न सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाना है। बैठक में धान की खरीद और मोटे अनाज की क्रय नीति निर्धारित करने पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके साथ ही राज्य कर विभाग की ब्याज माफी योजना से संबंधित प्रस्ताव भी रखा जाएगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दीपावली के अवसर पर दो एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप के जरिए पेयजल पहुंचाने वाली योजनाओं के संचालन और रखरखाव के लिए नई नीति लागू करने का मुद्दा भी एजेंडे में शामिल है। इससे ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया जा सकता है।

नई पहलों को लेकर होगी चर्चा 

आयुष कॉलेजों के विद्यार्थियों की इंटर्नशिप अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव भी बैठक में पेश किया जाएगा। इसके अलावा स्टार्टअप क्रय योजना और उत्तर प्रदेश एआई मिशन की स्थापना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को साड़ी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। इन प्रस्तावों पर होने वाले निर्णय संबंधित वर्गों के लिए महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

उद्योग और विकास से जुड़े अहम मुद्दे

औद्योगिक क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश औद्योगिक संबंध नियमावली, सतत विमानन ईंधन विनिर्माण प्रोत्साहन नीति और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के लिए मॉडल भवन विनियम लागू करने जैसे विषय शामिल हैं।

औद्योगिक निवेश नीतियों के अंतर्गत भूमि आवंटियों को अधिक परिचालन लचीलापन देने पर भी चर्चा होगी। इसके अतिरिक्त राजस्व संहिता के नियमों में संशोधन और भदोही का नाम संत रविदास नगर भदोही करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : ‘दुख होता है, युवा घंटों रील में जिंदगी बर्बाद करते हैं’, 470 खिलाड़ियों को खाकी सौंप…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments