HomeBreaking Newsदिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, 8 से ज्यादा जगहों...

दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट, 8 से ज्यादा जगहों पर पुलिस की नाकेबंदी

दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस(Delhi Police) ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके पीछे आवेदन देर से मिलने और पिछले प्रदर्शनों के दौरान नियमों के कथित उल्लंघन को वजह बताया गया है। इसके अलावा, नई दिल्ली क्षेत्र में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू की गई है ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी रोक

सुरक्षा कारणों से नई दिल्ली में इंटरनेट सेवाओं को भी अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक, जनपथ और कर्तव्य पथ के चौराहे के आसपास चार किलोमीटर के दायरे में 9 अक्टूबर रात 10 बजे से 10 अक्टूबर रात 10 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रखने की मंजूरी दी गई है। इस आदेश के दायरे में इंटरनेट की सभी मोबाइल तकनीकें शामिल हैं। संबंधित दूरसंचार कंपनियों को निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

मेट्रो, रेलवे पर कड़ी निगरानी

प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों के प्रवेश द्वार बंद करने का अनुरोध किया गया है जिसे DMRC की मंजूरी मिलने की बात कही गई है। वहीं, रेलवे सेवाओं पर भी असर पड़ने की खबर है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, 5,000 से अधिक यात्री ट्रेन नहीं पकड़ सके और कुछ ट्रेनें रद्द हुईं। दिल्ली से सटे फरीदाबाद में बदरपुर बॉर्डर सहित आठ से अधिक स्थानों पर पुलिस ने नाकेबंदी कर वाहनों की जांच तेज कर दी है। चिल्ला बॉर्डर पर BSF की तैनाती की भी जानकारी है।

स्कूलों और कॉलेजों पर भी असर

सुरक्षा इंतजामों और संभावित यातायात बाधाओं के कारण कई शिक्षण संस्थानों ने 10 अक्टूबर की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। कुछ स्कूलों ने ऑनलाइन कक्षाएं चलाने, अभिभावक-शिक्षक बैठकों का समय बदलने और अन्य गतिविधियां रद्द करने का फैसला किया है। इस बीच, विपक्षी नेताओं के राष्ट्रपति से मुलाकात की तैयारी करने की भी खबर है।

यह भी पढ़ें : ‘दृश्यम’ फिल्म देखकर बनाया खौफनाक प्लान! ₹25 हजार के विवाद में दोस्त की हत्या…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments