HomeBreaking Newsकनाडा के ब्रैम्पटन में रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग, गैंगस्टर रोहित गोदारा के...

कनाडा के ब्रैम्पटन में रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग, गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से ली गई जिम्मेदारी

कनाडा(Canada) के ब्रैम्पटन शहर में ‘दाल रोटी’ नाम के एक भारतीय रेस्टोरेंट के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बड़ी चर्चाएं शुरु कर दी हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में रेस्टोरेंट के बाहर कई राउंड फायरिंग होती दिखाई दे रही है जिसकी पुलिस को खबर मिलने के बाद इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

वायरल पोस्ट में ली फायरिंग की जिम्मेदारी 

फायरिगं की इस घटना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक आदमी खुद को “राजा पहलवान” बताते हुए घटना की जिम्मेदारी ले रहा है। हालांकि, अब तक किसी भी सरकारी एजेंसी या पुलिस विभाग ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। इसी के साथ वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि रेस्टोरेंट के मालिक ने कुछ छात्रों और कर्मचारियों का बकाया भुगतान नहीं किया था।

Canada

इसी को लेकर पहले बातचीत करके मसले को सुलझाने की कोशिश की गई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने के बाद फायरिंग को चेतावनी के रूप में करने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में चेतावनी देते हुए कड़े शब्दों में कहा गया है कि अगर उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे सीधा उनके घर तक पहुंचा जाएगा।

गैंगस्टर रोहित गोदारा का लिया था 

इस वायरल पोस्ट की एक चौंकाने वाली बात ये है कि फायरिंग करने की जिम्मेदारी लेते हुए राजा पहलवान ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम लेकर उसे अपना भाई बताया और पोस्ट में चेतावनी देते हुए ऐसे हैशटैग भी शामिल किए गए हैं जिनका संबंध अपराध या किसी भी बड़े क्रिमिनल गैंग से हो सकता है।

पुलिस कर रही है हर पहलू की जांच 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सोशल मीडिया पर किए जा रहे सभी दावों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वायरल पोस्ट असल में किसने शेयर की है।

यह भी पढ़ें : किश्तवाड़ में पुलिसकर्मियों से मारपीट के आरोप में कर्नल-मेजर समेत…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments