कनाडा(Canada) के ब्रैम्पटन शहर में ‘दाल रोटी’ नाम के एक भारतीय रेस्टोरेंट के बाहर हुई फायरिंग की घटना ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बड़ी चर्चाएं शुरु कर दी हैं। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में रेस्टोरेंट के बाहर कई राउंड फायरिंग होती दिखाई दे रही है जिसकी पुलिस को खबर मिलने के बाद इस मामले की जांच शुरु कर दी गई है।
वायरल पोस्ट में ली फायरिंग की जिम्मेदारी
फायरिगं की इस घटना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें एक आदमी खुद को “राजा पहलवान” बताते हुए घटना की जिम्मेदारी ले रहा है। हालांकि, अब तक किसी भी सरकारी एजेंसी या पुलिस विभाग ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। इसी के साथ वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि रेस्टोरेंट के मालिक ने कुछ छात्रों और कर्मचारियों का बकाया भुगतान नहीं किया था।
इसी को लेकर पहले बातचीत करके मसले को सुलझाने की कोशिश की गई थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने के बाद फायरिंग को चेतावनी के रूप में करने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में चेतावनी देते हुए कड़े शब्दों में कहा गया है कि अगर उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे सीधा उनके घर तक पहुंचा जाएगा।
गैंगस्टर रोहित गोदारा का लिया था
इस वायरल पोस्ट की एक चौंकाने वाली बात ये है कि फायरिंग करने की जिम्मेदारी लेते हुए राजा पहलवान ने कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम लेकर उसे अपना भाई बताया और पोस्ट में चेतावनी देते हुए ऐसे हैशटैग भी शामिल किए गए हैं जिनका संबंध अपराध या किसी भी बड़े क्रिमिनल गैंग से हो सकता है।
पुलिस कर रही है हर पहलू की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सोशल मीडिया पर किए जा रहे सभी दावों की जांच की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वायरल पोस्ट असल में किसने शेयर की है।