HomeBreaking News'पहले चरण में 152 में से 110 सीटें जीतेगी भाजपा...' , कोलकाता...

‘पहले चरण में 152 में से 110 सीटें जीतेगी भाजपा…’ , कोलकाता प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने किया दावा

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग गुरुवार (23 अप्रैल) को सम्पन्न हुई। इसके बाद शुक्रवार को कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने एक प्रेस वार्ता की, जिसमें उन्होंने बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर कई दावे किए। अमित शाह ने कहा कि पहले चरण की वोटिंग में रिकॉर्ड स्तर पर मतदान हुआ है और यह बंगाल में बदलाव की ओर संकेत करता है। उनके मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण रहा और लंबे समय बाद ऐसा हुआ जब किसी बड़ी हिंसा या मौत की घटना की सूचना नहीं मिली। उन्होंने इसके लिए राज्य पुलिस और चुनाव आयोग की भूमिका की सराहना भी की।

152 में से 110 से अधिक सीटें जीत सकती है BJP

उन्होंने दावा किया कि शुरुआती चरण के विश्लेषण के आधार पर बीजेपी लगभग 152 में से 110 से अधिक सीटें जीत सकती है। शाह ने यह भी कहा कि आगे के चरणों में भी पार्टी मजबूत बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रही है और जनता का रुझान परिवर्तन की ओर साफ दिखाई दे रहा है।

विपक्ष पर की टिप्पणी 

अमित शाह ने आगे कहा कि लोगों ने मतदान के माध्यम से विकास के पक्ष में निर्णय दिया है और इस चुनाव में भारी संख्या में मतदाता बूथ तक पहुंचे जिससे यह स्पष्ट होता है कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने ममता बनर्जी पर अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए कहा कि आने वाले समय में पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री राज्य का ही कोई व्यक्ति होगा और किसी बाहरी प्रभाव या “भतीजा टैक्स” जैसी व्यवस्था खत्म की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि बीजेपी सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा और किसानों के हितों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर की बात

शाह ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी बात की और आरोप लगाया कि राज्य में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर इस मामले की जांच कराई जाएगी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र जांच व्यवस्था बनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : हुगली में PM मोदी का दिखा स्टाइलिश अंदाज़, DSLR कैमरा हाथ में लिए और काले चश्मे के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments