Thursday, March 5, 2026
Home Breaking News हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को होगा चुनाव, कांग्रेस-भाजपा...

हरियाणा की 2 राज्यसभा सीटों पर 16 मार्च को होगा चुनाव, कांग्रेस-भाजपा ने उम्मीदवारों का नाम किया घोषित

हरियाणा राज्यसभा चुनाव
Advertisement

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस की ओर से कर्मवीर सिंह बौद्ध ने भी विधानसभा भवन पहुंचकर राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र जमा किया।

कर्मवीर बौद्ध के नामांकन के समय पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के 34 विधायक उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में भी नामांकन से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की थीं।

कांग्रेस ने कर्मवीर सिंह बौद्ध को बनाया उम्मीदवार

कांग्रेस ने पहले ही तय कर लिया था कि इस बार राज्यसभा के लिए अनुसूचित जाति (SC) समुदाय से उम्मीदवार उतारा जाएगा। इसके लिए कर्मवीर सिंह बौद्ध के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदय भान, पूर्व विधायक जयवीर वाल्मीकि और पूर्व सांसद अशोक तंवर के नाम भी चर्चा में थे। आखिरकार पार्टी ने कर्मवीर सिंह बौद्ध के नाम पर सहमति जताई।

कौन हैं कर्मवीर सिंह बौद्ध?

कर्मवीर सिंह बौद्ध हरियाणा के अंबाला के रहने वाले हैं। वे हरियाणा सिविल सचिवालय से करीब चार साल पहले प्रशासनिक अधिकारी (ADO) पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी पत्नी लेबर डिपार्टमेंट में असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। कर्मवीर सचिवालय में खरीद-फरोख्त और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कार्य देखते थे। सेवा के दौरान एक विवाद के बाद उन्हें निलंबित भी किया गया था और बाद में वे बिना प्रमोशन के ही सेवानिवृत्त हो गए राजनीतिक रूप से उन्हें किसी गुट से जुड़ा नेता नहीं माना जाता। वे सामाजिक मुद्दों में सक्रिय रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया का राजनीतिक सफर

भाजपा ने राज्यसभा के लिए संजय भाटिया पर दांव लगाया है। वे पानीपत के मॉडल टाउन के निवासी हैं और कॉलेज के दिनों से ही ABVP से जुड़े रहे हैं।

  • 1987 में मंडल सचिव बने

  • 1989 में ABVP के जिला महासचिव

  • 1998 में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव

  • वे हरियाणा खादी एवं ग्राम उद्योग बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

  • 2019 के लोकसभा चुनाव में वे करनाल से सांसद बने थे।

इसके अलावा भाजपा ने बिहार से नितिन नबीन और शिवेश कुमार, असम से तेरश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार और पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा के नामों की घोषणा की है।

Read More

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच अमेरिका ने टेस्ट की ‘डूम्सडे’ मिसाइल, हिरोशिमा से 20 गुना ज्यादा मचा सकती है तबाही