HomeBreaking Newsमयूर विहार में मॉल की बेसमेंट पार्किंग में मिला शव, जांच में...

मयूर विहार में मॉल की बेसमेंट पार्किंग में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में मंगलवार सुबह हड़कंप मच गया, जब स्टार सिटी मॉल की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक कार से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

सुबह 8 बजे हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे मॉल कर्मचारियों ने पार्किंग में रात से खड़ी एक होंडा सिटी कार पर ध्यान दिया। कार के शीशे बंद थे और अंदर कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी। संदेह होने पर जब कार का दरवाजा खोला गया, तो अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मयूर विहार थाने की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस कर रही घटना की जांच 

पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या या कार के भीतर दम घुटने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल कार के अंदर किसी संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

ऑनलाइन बुलाया गया था ड्राइवर

 जानकारी के मुताबिक, कार एचडीएफसी लाइफ के कर्मचारी गौरव की बताई जा रही है, जिन्होंने वाहन चलाने के लिए ऑनलाइन ड्राइवर बुक किया था। मृतक की पहचान और परिस्थितियों की पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है। इस घटना के बाद मॉल परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच में जुटी है।

Read More

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘Toxic’ का टीजर रिलीज, फैंस बोले होगी ब्लॉकबस्टर

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments