Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent NewsHaryana : JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का विवादित बयान, भारत...

Haryana : JJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला का विवादित बयान, भारत में बांग्लादेश-नेपाल जैसे आंदोलन की कही बात

जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक विवादित बयान दिया है। अजय चौटाला ने युवा योद्धा सम्मेलन के दौरान यह विवादास्पद बयान दिया। उन्होंने कहा कि शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने का काम करना पड़ेगा।

अजय चौटाला ने दिया विवादित बयान

बता दें जननायक जनता पार्टी (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महेंद्रगढ़ जिले में जनता को संबोधित करने के दौरान विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने का काम करना पड़ेगा। साथ ही, यह भी कहा कि भारत में नेपाल और बांग्लादेश जैसे आंदोलन की जरूरत है जहां शासकों के साथ बर्बरता की गई थी।

देश छोड़ने के लिए करना पड़ेगा मजबूर

इस संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि “इनको (शासकों को) देश छोड़ने पर मजबूर करने का काम करना पड़ेगा। जिस तरीके से बांग्लादेश नेपाल और श्रीलंका में हुआ ऐसा ही आंदोलन यहां करना पड़ेगा”

कौन हैं अजय चौटाला ?

अजय चौटाला जननायक जनता पार्टी (JJP) के प्रमुख संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने यह पार्टी अपने बेटों दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला के साथ 2018 में इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) से पारिवारिक विवाद के बाद बनाया था। इससे पहले यह 1999 में हरियाणा के भिवानी से लोकसभा सासंद रह चुके हैं और 2004 में हरियाणा से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments