HomeCurrent Newsविपक्ष को पूछना चाहिए था कि दुश्मन के कितने जेट मार गिराए-...

विपक्ष को पूछना चाहिए था कि दुश्मन के कितने जेट मार गिराए- राजनाथ सिंह

संसद का मानसून सत्र चल रहा है, इस दौरान लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ऊपर चर्चा जारी है। लेकिन विपक्ष के हंगामे के बाद बार-बार सदन की कार्यवाही स्थगित होती रही हालांकि दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही फिर से शुरू की गई।

सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यदि आप लोगों को प्रश्न पूछना है तो यह पूछिए कि क्या ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा ? तो मैं इसका उत्तर देता हूं कि ‘हां’…ऑपरेशन सिंदूर सफल रहा।

साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह पूछना चाहिए था कि हमारे जांबाज सैनिकों ने दुश्मन के कितने फाइटर जेट मार गिराए ? लेकिन विपक्ष ने सेना के पराक्रम पर ही सवाल उठाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments