Friday, February 20, 2026
HomeCurrent Newsउत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 66 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 66 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल सामने आया है। सरकार ने एक साथ 66 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी, अलीगढ़ समेत राज्य के लगभग सभी प्रमुख जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को विशेष तैनाती पर भेजा गया है, जबकि कई को नए जिलों में तैनात किया गया है।

यूपी में बड़े पैमाने पर PCS अधिकारियों का तबादला हुआ है। राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात 40 SDM को उसी पद पर दूसरे जिलों में भेजा गया है। वहीं, 17 PCS अधिकारियों को नगर आयुक्त नगर निगम की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बाकी अधिकारियों को LDC और विशेष कार्यपालक अधिकारी व बंदोबस्त अधिकारी नियुक्त किया गया है। इन तबादलों को राज्य में बड़े फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।

प्रदुमन कुमार कानपुर देहात के SDM नियुक्त

बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार समय-समय पर अधिकारियों के तबादले करती रहती है। अच्छा प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को अधिक ज़िम्मेदारी वाले या संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाता है। जिनका प्रदर्शन खराब होता है उन्हें कम महत्वपूर्ण पदों पर भेजा जाता है। आगरा में वर्तमान में तैनात उप-जिलाधिकारी श्रद्धा पांडे को सहायक आयुक्त आगरा नियुक्त किया गया है। श्रीवस्ती के SDM प्रदुमन कुमार को कानपुर देहात का SDM नियुक्त किया गया है।

Up (6)

जानें कौन बने अयोध्या के SDM

शाहजहांपुर के SDM जयपुर प्रकाश यादव को सहारनपुर के सहायक नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। चंदौली के SDM अजीत कुमार सिंह को बरेली विकास प्राधिकरण का विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। बांदा में SDM की जिम्मेदारी निभा रहे लखन लाल सिंह राजपूत को अयोध्या का SDM नियुक्त किया गया है। शाहजहांपुर के उपजिलाधिकारी पैगाम हैदर को हमीरपुर जिले में उपजिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Up 2

अखिलेश कुमार को मिली मथुरा की जिम्मेदारी

मथुरा के SDM पवन कुमार गुप्ता को सहायक नगर निगम आयुक्त, वाराणसी नियुक्त किया गया हैं. फिरोजाबाद के SDM कृष्ण राज सिंह को सहारनपुर के SDM की कमान सौंपी गई हैं, संभल के SDM अखिलेश कुमार को मथुरा का SDM नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments