Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsपूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी से...

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी से की मुलाकात

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हरिद्वार के दो दिवसीय दौरे पर हैं यहां उन्होंने अपने दौरे के दौरान परिवार के साथ हरिहर आश्रम पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी से मुलाकात की।

मीडिया से बातचीत में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत की सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है, इस ऑपरेशन के जरिए भारत ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ बड़ा संदेश दिया है जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने एक देश एक चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव लागू होने से देश की ग्रोथ रेट डबल हो जाएगी और जीडीपी में भी बढ़ोतरी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments