Sunday, February 15, 2026
HomeCurrent Newsजो कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, वह खुद भी मिटने...

जो कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, वह खुद भी मिटने के लिए रहे तैयार – PM मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिवसीय गुजरात के दौरे पर हैं यहां उन्होंने पहले वडोदरा में रोड शो किया और दाहोद में लोकोमोटिव प्लांट का उद्धाटन किया। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने दाहोद में एक जनसभा को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज 26 मई है… यह वही तारीख है जब 2014 में मैंने देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब सबसे पहले, गुजरात के लोगों ने मुझे आशीर्वाद दिया, फिर करोड़ों भारतीयों ने मुझे आशीर्वाद दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमला और भारत की कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने जो कुछ किया, क्या भारत चुप बैठ सकता है, क्या मोदी चुप बैठ सकता है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई हमारी बहनों के सिंदूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। ‘ये क्षेत्र मां भारती की, मानवता की रक्षा के लिए हमारे तप और त्याग को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments