Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent News'सन ऑफ सरदार' फेम एक्टर मुकुल देव का हुआ निधन, 54 साल...

‘सन ऑफ सरदार’ फेम एक्टर मुकुल देव का हुआ निधन, 54 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Mukul Dev Death: फिल्म जगत से एक दुखद खबर आ रही है जिसने लोगों को चौंका दिया है। सन ऑफ सरदार और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों में नजर आए मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। वह सिर्फ 54 साल के थे।
मुकुल देव ने भारतीय सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। उन्होंने अपने हर रोल से लोगों का ध्यान खींचा और तारीफें बटोरीं। उनके अचानक निधन से उनके चाहने वालों को सदमा लगा है।

नहीं रहे मुकुल देव

बताया जा रहा है कि मुकुल देव का निधन शुक्रवार रात को हुआ। शनिवार सुबह जब उनके दोस्तों और जानने वालों को पता चला कि एक्टर नहीं रहे तो लोग उनके घर पहुंचने लगे। उनके निधन की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। हालांकि, बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

इन टीवी शोज-फिल्मों में किया काम
मुकुल देव ने 1996 में एक टीवी शो से डेब्यू किया था। वह कई टीवी शो में नजर आए और फिर फिल्मों में डेब्यू किया। उनकी पहली फिल्म दस्तक थी जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा ​​की भूमिका निभाई थी। उन्होंने किला, वजूद, हंगामा, मुझे मेरी बीवी से बचाओ और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने आर राजकुमार, जय हो में भी विलेन का किरदार निभाया. उनके मशहूर टीवी शो में प्यार जिंदगी है, कहानी घर घर की और कहीं दिया जले कहीं जिया नाम शामिल हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments