Wednesday, February 11, 2026
HomeCurrent Newsअमेरिका से डिपोर्ट किए गए 116 यात्रियों का विमान पहुंचा अमृतसर

अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 116 यात्रियों का विमान पहुंचा अमृतसर

अमेरिका से अवैध प्रवासियों से भरा एक विमान शनिवार (15 फरवरी, 2025) को पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा है। इस विमान में 119 यात्रियों के आने की सूचना थी लेकिन 116 यात्री उतर चुके हैं। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी है। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बाद यह भारतीयों का दूसरा जत्था है जो अमृतसर पहुंचा है। भारतीय प्रवासियों को लेकर तीसरा अमेरिकी विमान रविवार को अमृतसर में उतरने की उम्मीद है।

किस राज्य से कितने लोग?

निर्वासित लोगों में से 100 सिर्फ़ पंजाब और हरियाणा से हैं। इनमें पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के 8, उत्तर प्रदेश के 3, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के 2-2 नागरिक शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का 1-1 नागरिक है। सूत्रों ने बताया कि अवैध भारतीय प्रवासियों के दूसरे समूह में चार महिलाएं और 2 नाबालिग शामिल हैं, जिनमें एक 6 साल की बच्ची भी शामिल है।

अवैध प्रवासियों को लेकर 16 फरवरी को भी आएगा अमेरिकी विमान

अधिकांश निर्वासित लोग 18 से 30 वर्ष की आयु के हैं। कुल 157 निर्वासित लोगों को लेकर तीसरा विमान 16 फरवरी को आने की उम्मीद है। इससे पहले 5 फरवरी को, एक अमेरिकी सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों से 104 “अवैध अप्रवासियों” को लेकर अमृतसर पहुंचा था। पंजाब और अन्य राज्यों के कई लोग जो ‘डंकी रूट’ (अवैध और जोखिम भरा मार्ग) के माध्यम से अमेरिका में प्रवेश कर गए थे, अब निर्वासन का सामना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments