Thursday, February 12, 2026
HomeCurrent News2025 में सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड... पहुंचा ₹85 हजार के पार,...

2025 में सोने ने बनाया नया रिकॉर्ड… पहुंचा ₹85 हजार के पार, चांदी में आई गिरावट

आज यानी 10 फरवरी को सोने ने नया रिकॉर्ड कायम किया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 669 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 85,368 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले सोने का सबसे उच्चतम स्तर 84,699 रुपए था, जो अब एक नया मुकाम हासिल कर चुका है।

इस साल 1 जनवरी से अब तक सोने की कीमत में 9,206 रुपए की वृद्धि हो चुकी है, जो इसे 76,162 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़ाकर 85,368 रुपए तक पहुंचा चुकी है।

चांदी में गिरावट: 1 किलो चांदी की कीमत 94,940 रुपए

वहीं, चांदी के बाजार में गिरावट देखी जा रही है। 1 किलो चांदी की कीमत 451 रुपए घटकर 94,940 रुपए प्रति किलो हो गई है, जबकि कल यह 95,391 रुपए प्रति किलो पर थी। चांदी ने पिछले साल 23 अक्टूबर को अपना ऑल टाइम हाई 99,151 रुपए प्रति किलो पर छुआ था।

सोने की कीमत कैरेट के हिसाब से:

  • 24 कैरेट – ₹85,368/10 ग्राम
  • 22 कैरेट – ₹78,197/10 ग्राम
  • 18 कैरेट – ₹64,026/10 ग्राम

साल 2025 में सोने की बढ़ी हुई कीमतों ने निवेशकों को आकर्षित किया है, जबकि चांदी में मामूली गिरावट आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments