Tuesday, March 3, 2026
Home Current News दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, अर्धसैनिक बलों की 220...

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान, अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात

Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है जो कि 6 बजे तक चलेगी। मतदान को लेकर सुरक्षा के लिहाज से अर्धसैनिक बलों की 220 कंपनियां तैनात गई है साथ ही 35 हजार 626 दिल्ली पुलिस के जवान और 19 हजार होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। करीब 3 हजार मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं ऐसे मतदान केंद्रों पर ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।

इस बार मतदान के लिए कुल 13,766 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। वहीं वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को वोटिंग के दौरान उन्हें कोइ परेशानी ना हो इसके लिए 733 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।