एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा रोडवेज में प्रतिदिन तीन लाख यात्री व कर्मचारी सफर करते हैं तथा उन्हें अच्छा खाना उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश के पांच बस स्टैंडों पर ट्रायल तौर पर टूरिज्म विभाग द्वारा बसों के यात्रियों को रेलवे की तर्ज पर खाना उपलब्ध कराने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाइवे पर हम रेस्ट हाउस बनाना चाहते हैं ताकि वाहन चालक, महिलाएं व यात्रियों को रिफ्रेश होने की बेहतर सुविधा मिल सके। विज अम्बाला छावनी बस स्टैंड पर आस्था फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ की गई पांच रूपए में थाली सेवा की शुरुआत करने के उपरांत लोगों को संबोधित कर रहे थे।
दुर्घटनाओं में 80 फीसदी मानवीय चूक
उन्होंने कहा कि ट्रायल तौर पर पांच बस स्टैंडों पर टूरिज्म विभाग से अनुबंध कर रहे हैं जहां से खाना मुहैया कराया जाएगा। यदि यह ट्रायल कामयाब हुआ तो अन्य बस स्टैंड पर भी यह सुविधा होगी। इसके अलावा, रेलवे की तर्ज पर हरियाणा रोडवेज में भी खाना उपलब्ध कराने की योजना है। उन्होंने कहा कि आज जो दुर्घटनाएं हो रही है वह 80 प्रतिशत मानवीय चूक की वजह से हो रही है। मानवीय चूक चालक को आराम नहीं करने की वजह से हो रही है।
परिवहन मंत्री ने कहा कि बसों के लिए उन्होंने एक ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर/ऐप बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे पता चलेगा कि कौन सी बस कहां पर है। उन्होंने कहा कि हम नई एसी व इलेक्ट्रिक बसों की भी खरीद करने जा रहे हैं। अम्बाला में लोकल रूट पर पांच इलेक्ट्रिक बसें संचालित की गई हैं, जबकि अन्य बसों का संचालन भी किया जा रहा है।
अब अंबाला बस स्टैंड पर 5 रुपए में मिलेगा खाना, परिवहन मंत्री अनिल विज ने की शुरूआत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

