Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsडबल मर्डर मामले में सब इंस्पेक्टर समेत पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

डबल मर्डर मामले में सब इंस्पेक्टर समेत पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड

चंद्रशेखर धरणी : बीते दिनों यमुनानगर के खेड़ी लक्खा सिंह गांव में हुई दो युवकों की हत्या के मामले में एसपी राजीव देसवाल ने गांव में बनी पुलिस चौकी के सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह, एएसआई जसबीर, एएसआई सुरेंद्र, एएसआई सुरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल कृष्ण, कांस्टेबल गुलाब, रवि और दलबीर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कृषि मंत्री एवं रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा के निर्देश के बाद की गई है। दोहरे हत्याकांड के बाद श्याम सिंह राणा ने एसपी को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दिए थे। साथ ही उन्होंने पुलिस को भविष्य में फिर से इस प्रकार की घटना ना हो, इसे भी सुनिश्चित करने को कहा था।

बता दें कि हत्या की वारदात खेड़ी लक्खा सिंह चौकी के पास हुई थी, जिस जगह बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। वह पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर थी। पुलिस चौकी के घटना स्थल के नजदीक होने के बावजूद कोई भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

गौरतलब है कि यमुनानगर में जिम के बाहर तीन युवक घर जाने के लिए जैसे ही कार में बैठे तो घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। फिलहाल सब इंस्पेक्टर शमशेर सिंह को चौकी का इंचार्ज लगाया गया है। पुलिस ने मामले में फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments