चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला किया है। विज ने कहा कि हमने तो पहले ही कह दिया था कि पप्पू फेल हो गया है। अब उनके साथियों ने भी कह दिया है कि यह रिजेक्ट हो गया है। इससे उनकी गाड़ी चलने वाली नहीं है। विज ने कहा कि गाड़ी तो इनकी किसी से भी चलने वाली नहीं है, क्योंकि इनकी पटरी ही खराब है, जिसकी पटरी खराब है, उसकी गाड़ी कहां से चलेगी ?
पीएम मोदी को किसानों की पूरी चिंता
आंदोलनकारी किसान नेताओं की ओर से केंद्र सरकार पर अपनी अनदेखी का आरोप लगाए जाने पर अनिल विज ने कहा कि नरेंद्र मोदी को किसानों की पूरी चिंता है। वह हमेशा ही किसानों के हित की बात करते हैं। उनकी प्रेरणा से ही हरियाणा सभी फसलों का एमएसपी दे रहा है। उनसे प्रेरणा लेकर पड़ोसी राज्यों को भी अपने-अपने राज्य में किसानों को उनकी फसल का एमएसपी देना चाहिए।
IRTC की तरह मिलेगा खाना
राडवेज कर्मचारियों की ओर से ड्यूटी के दौरान ढाबे पर बस रोकने को मजबूरी बताए जाने पर अनिल विज ने कहा कि जो व्यक्ति काम करेगा, वह खाना तो खाएगा ही, लेकिन बस को ढाबे पर रोकने की बजाए इसका विकल्प तलाशा जाएगा, जिससे बस के ड्राइवर और कंडक्टर को बस स्टैंड पर ही खाना मिल सके। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कहा है कि वह रेलवे में खाने की व्यवस्था करने वाले आईआरटीसी का अध्ययन करें और उसी की तर्ज पर हर बस स्टैंड पर खाने की व्यवस्था की जाए। इसके बाद किसी भी चालक और कंडक्टर को अपनी बस ढाबे पर नहीं रोकनी पड़ेगी।
हरियाणा के बस स्टैंडों पर IRTC की तर्ज पर मिलेगा खाना, मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को दिए निर्देश
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on कन्नौज में दिल दहला देने वाली वारदात, अफेयर के शक में पति ने पत्नी को कुर्सी से बांधकर जिंदा जलाया
on पंचकूला स्कूल में हमले की शिकार बच्ची PGI से डिस्चार्ज, कक्षा 3 के छात्र ने पत्थरों से किया था हमला
on Ayodhya Deepotsav: आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, परखेंगे दीपोत्सव की तैयारियां, जानें पूरा कार्यक्रम
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…
on दिल्ली-NCR में प्रदूषण के चलते 50% वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य, पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर लगी रोक…

