Thursday, February 19, 2026
HomeCurrent Newsहरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने की गृह मंत्री अमित शाह...

हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने की गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार के मंत्रियों का भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं से मुलाकात का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में अब कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं की ओर से कईं मुद्दों पर चर्चा की गई। श्रुति चौधरी की ओर से प्रदेश के राजनीतिक हालात के बारे में भी अमित शाह से चर्चा की गई। आपको बता दें कि श्रुति चौधरी अपनी मां किरण चौधरी के साथ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की राजनीतिक विरासत को सहेजते हुए भाजपा की ओर से किरण चौधरी को राज्यसभा में भेजने का काम किया गया। इसके अलावा श्रुति चौधरी को तोशाम से विधानसभा का चुनाव लड़वाया गया और जीतने पर उन्हें मंत्री पद से भी नवाजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments