HomeBreaking NewsCNG-PNG Price Hike: UP के इन 5 शहरों में महंगी हुई CNG...

CNG-PNG Price Hike: UP के इन 5 शहरों में महंगी हुई CNG और PNG, जानें अब क्या हैं नए रेट?

CNG Price Hike: उत्तर प्रदेश में महंगाई का एक और झटका लगा है। प्रदेश के पांच शहरों में सीएनजी (CNG) और पीएनजी (PNG) की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। ग्रीन गैस लिमिटेड ने दोनों तरह की गैस के नए रेट जारी किए हैं। नई कीमतें 22 नवंबर 2026 की सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। कंपनी ने सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी की कीमत में 1 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की वृद्धि की है।

इस फैसले का सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जो रोजाना सीएनजी से चलने वाली कार, ऑटो और अन्य वाहनों का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, पाइपलाइन के जरिए रसोई में पीएनजी इस्तेमाल करने वाले परिवारों को भी अब पहले से ज्यादा भुगतान करना होगा।

लखनऊ में अब कितनी हुई CNG-PNG की कीमत?

ग्रीन गैस लिमिटेड की नई दरों के मुताबिक, लखनऊ में सीएनजी की कीमत 108 रुपये से बढ़कर 110 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं, घरेलू पीएनजी का रेट 56.50 रुपये से बढ़कर 57.50 रुपये प्रति एससीएम पहुंच गया है। इसी तरह आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुलतानपुर में भी गैस की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

यूपी के इन 5 शहरों में लागू हुए नए रेट

ग्रीन गैस लिमिटेड की ओर से जारी नई रेट लिस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के पांच शहरों में सीएनजी और पीएनजी की संशोधित कीमतें इस प्रकार हैं।

  • लखनऊ- सीएनजी 110 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी 57.50 रुपये प्रति एससीएम।

  • आगरा- सीएनजी 110 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी 57.50 रुपये प्रति एससीएम।

  • उन्नाव- सीएनजी 107 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी 57 रुपये प्रति एससीएम।

  • अयोध्या- सीएनजी 108 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी 58.50 रुपये प्रति एससीएम।

  • सुलतानपुर- सीएनजी 108 रुपये प्रति किलो और घरेलू पीएनजी 58.50 रुपये प्रति एससीएम।

आखिर क्यों बढ़े CNG और PNG के दाम?

ग्रीन गैस लिमिटेड के डीजीएम-मार्केटिंग प्रवीण सिंह के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में प्राकृतिक गैस की खपत बढ़ जाती है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस की आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। इन परिस्थितियों के चलते आयातित प्राकृतिक गैस (आरएलएनजी) की खरीद लागत में इजाफा हुआ है।

कंपनी ने बढ़ी हुई खरीद लागत को ध्यान में रखते हुए सीएनजी और पीएनजी की खुदरा कीमतों में संशोधन किया है। इसका असर अब उत्तर प्रदेश के पांच शहरों के उपभोक्ताओं पर दिखाई देने लगा है।

वाहन चालकों से लेकर रसोई के बजट तक पड़ेगा असर

सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी से रोजाना वाहन चलाने वालों का ईंधन खर्च बढ़ेगा। खासकर कार और ऑटो चालकों को अब गैस भरवाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। दूसरी तरफ, पीएनजी महंगी होने से पाइपलाइन गैस का इस्तेमाल करने वाले परिवारों का मासिक रसोई बजट भी प्रभावित होगा।

नई दरें लागू होने के बाद अब लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुलतानपुर के उपभोक्ताओं को सीएनजी और पीएनजी के लिए बढ़ी हुई कीमतें चुकानी होंगी।

Read More:

अयोध्या से जनकपुर तक दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस, PM मोदी और बालेन शाह आज दिखाएंगे हरी झंडी, 604 KM का सफर होगा आसान

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments