HomeBreaking Newsमुंबई-बेंगलुरु रूट पर जल्द दौड़ेंगी दो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें!

मुंबई-बेंगलुरु रूट पर जल्द दौड़ेंगी दो नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें!

भारतीय रेलवे देश के दो सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेनें शुरू करने की अंतिम चरण की तैयारियों में जुटा है। प्रस्तावित समय सारणी और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये नई ट्रेनें दिल्ली से वाराणसी और मुंबई से बेंगलुरु के बीच चलाई जाएंगी। दिल्ली-वाराणसी रूट पर सफर का समय घटकर करीब 9 घंटे 12 मिनट रह जाएगा, जो वर्तमान राजधानी एक्सप्रेस के 12 घंटों की तुलना में करीब 3 घंटे कम है। वहीं, मुंबई-बेंगलुरु रूट पर 1,118 किलोमीटर का सफर अब 22 घंटे के बजाय महज 16 घंटे में पूरा होगा, जिससे यात्रियों के 6 से 8 घंटे बचेंगे।

लॉन्च डेट और संभावित संचालन शेड्यूल

केंद्रीय रेल एवं जल शक्ति राज्य मंत्री वी सोमन्ना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 1 नवंबर को कर्नाटक राज्योत्सव के अवसर पर शुरू होने की संभावना है, जिसे महाराष्ट्र और कर्नाटक के निवासियों के लिए दिवाली का विशेष उपहार माना जा रहा है। वहीं, दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर का परिचालन 31 अक्टूबर के आसपास संभावित है। हालांकि, रेलवे प्रशासन ने इन दोनों ट्रेनों की लॉन्चिंग तिथियों और आधिकारिक समय सारणी की अंतिम पुष्टि करना अभी बाकी है।

प्रस्तावित टाइम टेबल

प्रस्तावित शेड्यूल के मुताबिक, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन रात 9:40 बजे रवाना होकर सुबह 6:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी, जबकि वापसी में वाराणसी से रात 8:50 बजे चलकर सुबह 5:55 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में प्रयागराज (5 मिनट का ठहराव) और कानपुर सेंट्रल पर रुकेगी। दूसरी ओर, बेंगलुरु से मुंबई जाने वाली ट्रेन रात 10:00 बजे छूटकर अगले दिन दोपहर 1:50 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी, जबकि मुंबई से यह रात 10:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:50 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इस रूट में अनंतपुर, गूंटकल, रायचूर, कलबुर्गी, सोलापुर और कल्याण जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। दोनों ट्रेनें सप्ताह में 6 दिन चलाई जाएंगी।

किराए की संरचना और आरएसी (RAC) की व्यवस्था

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा पूर्व में लोकसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, वंदे भारत स्लीपर का किराया प्रति किलोमीटर के आधार पर तय किया गया है। एसी 3 टियर का बेस फेयर 2.40 रुपये प्रति किलोमीटर (जीएसटी अलग) रखा गया है, जबकि अन्य श्रेणियों का किराया 2.40 से 3.80 रुपये प्रति किलोमीटर तक रहेगा। इस हिसाब से 1,000 किलोमीटर के सफर के लिए एसी 3 टियर का किराया लगभग 2,400 रुपये (प्लस जीएसटी) होगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन प्रीमियम स्लीपर ट्रेनों में आरएसी (RAC) टिकट जारी नहीं किए जाएंगे।

 

READ MORE: हाई-सिक्योरिटी ज़ोन में सरकार का सख्त कदम, बंद हुआ IAF का वीआईपी कॉम्प्लेक्स

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments