HomeBreaking Newsदिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! ₹15 लाख में फ्लैट दे...

दिल्ली में घर खरीदने का सुनहरा मौका! ₹15 लाख में फ्लैट दे रहा DDA, जानें स्कीम की पूरी डिटेल

दिल्ली(Delhi) में अपना घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने जानकारी के मुताबिक, आवास निवेश योजना-2026 पेश की है। इसके तहत राजधानी के नरेला इलाके में आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना में 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जिसके बाद एक फ्लैट की कीमत करीब 14.95 लाख रुपये रह जाएगी।

इस योजना के तहत कुल 2,516 एलआईजी फ्लैट उपलब्ध कराए जाने हैं। ये फ्लैट नरेला के सेक्टर जी-2 से जी-6 के पॉकेट-3 और पॉकेट-6 में स्थित हैं। इनमें पॉकेट-3 में 1,020 और पॉकेट-6 में 1,496 फ्लैट शामिल हैं। प्रत्येक फ्लैट का क्षेत्रफल करीब 49.90 वर्गमीटर है जिसमें साझा क्षेत्र भी शामिल है।

कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन और बुकिंग?

योजना के लिए पंजीकरण 14 अक्टूबर से शुरू होने की जानकारी दी गई है। वहीं, फ्लैटों की बुकिंग 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। योजना से जुड़ी जानकारी और पुस्तिका 13 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से DDA की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।

इच्छुक आवेदक DDA के आवास पोर्टल के जरिए पंजीकरण और बुकिंग कर सकेंगे। जिन लोगों का पोर्टल पर पहले से पंजीकरण है, उन्हें दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी।

बुकिंग के लिए देना होगा कितना पैसा ?

पंजीकरण के लिए एक बार 2,500 रुपये का शुल्क देना होगा। यह रकम वापस नहीं की जाएगी। फ्लैट बुक करते समय एक लाख रुपये जमा करने होंगे।

इसके अलावा रखरखाव, पानी के कनेक्शन और जहां लागू हो परिवर्तन शुल्क का भुगतान आवंटन पत्र जारी होने के समय अलग से करना होगा। ये शुल्क फ्लैट की घोषित कीमत में शामिल नहीं हैं।

नरेला में सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी

DDA के अनुसार, नरेला को आधुनिक आवासीय और व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। भविष्य में यहां मेट्रो विस्तार, चौड़ी सड़कों और बेहतर सुरक्षा जैसी सुविधाओं को बढ़ाने की योजना है। हालांकि, इन सुविधाओं की उपलब्धता और समयसीमा की पुष्टि संबंधित आधिकारिक जानकारी से करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें : ब्लैक सी में बड़ा समुद्री हमला, बुल्गारिया के तट के पास ड्रोन हमले में एक जहाज डूबा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments